अवैध अतिक्रमण के विरोध में स्थानीय जनता ने खोला मोर्चा किया तहसील परिसर में प्रदर्शन
हरबर्टपुर नगर पालिका के वार्ड नंबर 2 में अवैध अतिक्रमण किए जाने के विरोध में स्थानीय जनता ने मोर्चा खोलते हुए तहसील परिसर में प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम विकासनगर सौरभ असवाल को एक ज्ञापन सौंपा। वार्ड नंबर 2 में निवास करने वाली जनता का आरोप है कि वार्ड सभासद से मिलीभगत कर एक व्यक्ति द्वारा रोड पर अतिक्रमण कर पक्के टीन शेड का निर्माण करवाया गया है। न्यायालय के आदेश के बाद भी अभी तक अवैध अतिक्रमण को नहीं हटाया गया है। जिसके चलते वार्ड में आने वाली डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की गाड़ी और स्थानीय लोगों के वाहन आने जाने में दिक्कत पैदा हो रही है। मुख्यमंत्री के नाम भेजे गए ज्ञापन में मांग की गई है कि हरबर्टपुर नगर पालिका के वार्ड नंबर 2 क्षेत्र में किए गए अतिक्रमण को जल्द से जल्द हटाया जाय।

दुकानदारों के समर्थन में उतरे पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा।
BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल