जल्द एडवेंचर टूरिज्म के रूप में निखरेगा पौड़ी जिला
जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जनपद के युवाओं के लिए जल क्रीड़ा में भविष्य संवारने और पर्यटकों को पहाड़ की ओर आकर्षित करने की कवायद तेज कर दी है। इसी के फल स्वरुप पौड़ी की नयारघाटी में एडवेंचर टूरिस्म को बढ़ावा देने के लिए आज 2 सप्ताह के भीतर दूसरी बार नयार नदी में खैरासैंण से बडखोलू तक कयाकिंग एंड केनोइंग का परीक्षण किया गया। जिला पर्यटन व साहसिक अधिकारी केएस नेगी ने कहा कि जिले में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए नयारघाटी क्षेत्र की नयार नदियों में कयाकिंग एंड केनोइंग के लिए उपयुक्त स्थान देखकर परिक्षण किये जा रहे है। जिसे जल्द ही धरातल पर उतारा जायेगा, इससे क्षेत्र को एडवेंचर पर्यटन की दिशा में एक नई पहचान मिलेगी। युवाओं को कयाकिंग एंड केनोइंग से जोडकर रोजगार देने के लिए युवाओं को प्रशिक्षण दिया जायेगा। जिसमें युवाओं को 7 दिन का फॉउंडेशन कोर्स,14 दिन का बेसिक कोर्स व 21 दिन का एडवांस कोर्स कराया जाएगा। नयारघाटी क्षेत्र में देवप्रयाग से ब्यासघाट, बिलखेत, बांघाट, बडखोलू, सतपुली, खैरासैण में नयार नदी पर कयाकिंग एंड केनोइंग की संभावनाओं को तलाशने के लिए यह ट्रायल किए जा रहे हैं।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात