आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में 70 सीटों से चुनाव लड़ने की घोषणा करी
पंजाब और गोवा के बाद उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी अब पूर्ण रूप से सभी सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। पार्टी इसी सप्ताह उत्तराखंड की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर सकती है। पार्टी द्वारा करीब डेढ़ माह पहले राज्य में कराए एक सर्वे के उत्साहजनक नतीजों आने के बाद पार्टी पूरे मनोयोग से आने वाले चुनाव में 70 सीटों पर लड़ने का मन बना रही है। केजरीवाल एक दैनिक समाचार पत्र से बात करते हुए कहते हैं कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी को उत्तराखंडी आबादी से भरपूर समर्थन मिलता रहा है, उनके विशेष अनुरोध पर ही पार्टी उत्तराखंड की राजनीति में उतरने का मन बना रही है। हाल ही में उत्तराखंड लौटे प्रवासियों के फीडबैक के आधार पर पार्टी ने एक सर्वे करवाया जिसमे 62 प्रतिशत लोगों ने इच्छा जतायी है की पार्टी को विधानसभा के इलेक्शन में हिस्सा लेना चाहिए। साथ ही केजरीवाल कहते हैं की जनता बीजेपी और कांग्रेस पार्टियों की राजनीति से खिन्न हो चुकी है और प्रदेश में एक बेहतर विकल्प चाहती है

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण