पूर्व पीएम स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया नमन
उधम सिंह नगर के किच्छा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें याद किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री तथा भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी के कार्यकाल को याद कर उन्हें नमन किया। कांग्रेस प्रदेश सचिव संजीव कुमार सिंह के कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके बलिदान को याद किया । किच्छा में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को आधुनिक युग का निर्माता बताया । कांग्रेसियों ने कहा कि देश के सबसे छोटी उम्र के प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ने 18 वर्ष के युवाओं को वोट डालने का अधिकार दिया और संविधान में संशोधन किया। कांग्रेसियों ने कहा कि देश में कंप्यूटर युग की स्थापना करने का श्रेय भी स्वर्गीय राजीव गांधी को जाता है। आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने कहा कि देश के विकास में स्वर्गीय राजीव गांधी के योगदान को देश की जनता हमेशा याद रखेगी और उनके बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण