2021 के स्वच्छता सर्वेक्षण में टॉप 10 में आने का लक्ष्य – मेयर अनिता ममगाईं
भारत सरकार ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के परिणामों की घोषणा कर दी है। जिसमें ऋषिकेश ने जबरदस्त उछाल मारते हुए 81 वां स्थान हासिल किया। पिछली बार ऋषिकेश की 294 रैंक थी। ऋषिकेश नगर निगम को इस बार 213 रैंक का फायदा मिला। केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित ‘स्वच्छ महोत्सव’ कार्यक्रम में शहरों को पुरस्कार प्रदान किए गए। 
हर साल स्वच्छ सर्वेक्षण का परिणाम मार्च में आ जाता था। लेकिन कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते इस बार परिणाम देर से जारी किए गए हैं। ये स्वच्छता सर्वे 1 अप्रैल 2019 से 31 जनवरी 2020 तक चलाया गया था, जिसमें ऋषिकेश को 1838 अंक प्राप्त हुए। मेयर अनिता ममगाईं ने ये जानकारी देते हुए खुशी जाहिर की और कहा कि निगम ने लम्बी छलांग लगाई है, लेकिन आगे कोशिश होगी और बेहतर करने की ताकि ऋषिकेश टॉप 10 में जगह बना सके। इस साल ऋषिकेश की एक लाख से कम जनसंख्या वाले शहरों से प्रतिस्पर्धा थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण