गैंगस्टर अतीक अहमद की संपत्तियों को किया गया कुर्क
अहमदाबाद जेल में बंद माफिया अतीक अहमद पर प्रयागराज पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई की है। गैंगेस्टर एक्ट 14(1) के तहत प्रयागराज पुलिस ने अतीक अहमद की सात संपत्तियों को कुर्क कर जब्त कर लिया है। यह कार्रवाई प्रयागराज पुलिस ने जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी के आदेशानुसार किया है। आरोप है की इन संपत्तियों को अतीक अहमद ने अपने सियासी रसूख का इस्तेमाल करके अवैध तरीके से अर्जित किया है। आज जिन संपत्तियों को कुर्क किया गया है, उसमे अतीक अहमद का निवास का कुछ हिस्सा और चुनावी दफ्तर सहित सात सम्पत्ति शामिल है।
अतीक अहमद की सात संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई तीन अलग अलग थाना क्षेत्रों में शुरू हुई। जिसमें खुल्दाबाद थाना क्षेत्र स्थिति मकान और चुनावी दफ्तर के अलावा दो अन्य मकानों को कुर्क किया गया। वहीं धूमनगंज थानांतर्गत एक प्लॉट और एक मकान को कुर्क किया गया। इसके अलावा सिविल लाइंस के एमजी मार्ग स्थिति अली टावर पर भी कार्रवाई कर दुकानों को सील किया गया।
एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया की यह कार्रवाई गैंगेस्टर एक्ट के तहत की जा रही है। जिसमें कैण्ट पुलिस ने अतीक अहमद की सात संपत्तियों की एक रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी थी। जिसमें यह बात सामनें आई थी की इन संपत्तियों को अतीक अहमद ने अपने रसूख के बल पर अवैध तरीके से अर्जित किया है। उसी के तहत आज तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सात संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई की गई है।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज