विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते विद्युत कर्मी को करंट लगने से हुई मौत
नैनीताल के मल्लीताल चाट पार्क क्षेत्र में बिजली के खंबे में काम करने के दौरान करंट लगने से विधुत कर्मी पोल से गिर गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल कर्मी को आनन फानन में बीडी पांडे अस्पताल पहुचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार चार्टन लॉज निवासी नारायण बेलवाल बीते 8 माह से विधुत विभाग में अस्थाई तौर कर्मी के तौर पर काम करता है। और देर शाम नारायण मल्लीताल चाट पार्क के समीप बिजली के पोल में चढ़कर काम कर रहा था। खुली लाइन में काम करने के दौरान अचानक उसे बिजली का झटका लगने से 20 फिट ऊंचे पोल से सिर के बल जोरों से जमीन पर आ गिरा। सिर पर चोट लगने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय निवासी चंदन जोशी और मेले ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी पूरन मेहरा उसे लेकर बीडी पांडे अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद विधुत निगम सहायक अभियंता आरएस बिष्ट अन्य कर्मियों के साथ अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण