विधि विधान के साथ स्थापित हुई नंदा सुनंदा मां की मूर्तियां
रानीखेत में नंदा-सुनंदा की मूर्तियों की स्थापना के साथ माहौल नंदामयी हो गया। ब्रह्म मुहुर्त में मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इस मौके पर मंदिर में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। कोरोना के चलते पूजा-अर्चना नहीं होगी। बुधवार को ब्रह्म मुहुर्त में मूर्तियों की स्थापना की गई। आचार्य पंडित विपिन चंद्र पंत व चारु पंत ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा की। मंदिर में हवन-यज्ञ का भी आयोजन किया गया। जिसमें राजा-रानी सहित समिति के चंद लोग शामिल हुए। यज्ञ में आहुतियां देकर समूचे क्षेत्र की खुशहाली की कामना की गई। कोरोना महामारी के चलते सामूहिक आरती व पूजा-अर्चना नहीं होगी। श्रद्धालु सामाजिक दूरी अपनाते हुए बारी-बारी से मां के दर्शन कर रहे हैं। महोत्सव के तहत आनलाइन आधार पर विभिन्न प्रतियोगिताएं भी जारी हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण