क्षेत्र में नशे के काले कारोबार से परेशान पंचायत प्रतिनिधियों ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
रामनगर: ग्राम प्रधान संघ की अध्यक्ष मिथिलेश डंगवाल व जेष्ठ ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी के नेतृत्व में पंचायत प्रतिनिधियों ने रामनगर उप जिलाधिकारी विजय नाथ शुक्ल को ज्ञापन देते हुए बताया कि रामनगर व नगर के आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध नशे का काला कारोबार खूब फल फूल रहा है। जिसमे पंचायत प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन और आबकारी विभाग की मिलीभगत से क्षेत्र में अवैध नशे का काला कारोबार चल रहा है और छोटे-छोटे बच्चे भी नशे की जद में आ रहे हैं। जिस कारण बच्चों व नौजवानों का भविष्य अंधकार में है साथ ही उन्होंने कहा कि प्रशासन जो अवैध शराब कारोबारियों पर कार्रवाई करता है वह सिर्फ दिखावे मात्र के लिए होती है जिस कारण शराब माफियाओं के हौसले इतने बुलंद है कि यदि इनके खिलाफ कोई आवाज उठाता है तो यह मरने मारने पर भी उतारू हो जाते हैं साथ ही उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रशासन द्वारा क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध कोई ठोस कार्रवाई नहीं की तो होगा उग्र आंदोलन एवं धरना प्रदर्शन जहां उप जिलाधिकारी रामनगर विजय नाथ शुक्ल ने दीया उचित कार्रवाई का आश्वासन ज्ञापन देने वालों में ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी, राहुल डंगवाल, मिथिलेश डंगवाल, ग्राम प्रधान इमरान खान, सुरेश धुगत्याल आदि मौजूद रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण