कण्वाश्रम में बने जीएमवीएन के गेस्ट हाउस की बदलेगी दशा,ज़िला योजना से दी 2 करोड़ रुपए की स्वीकृत
कोटद्वार: पौड़ी जिले के कोटद्वार स्थित कण्वाश्रम में बने गढ़वाल मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउस के अच्छे दिन आने वाले हैं। वहीं गेस्ट हाउस को लग्जरी गेस्ट हाउस बनाने का काम शुरू कर दिया है। इस कार्य के लिए वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने जिला योजना से 2 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। नया भवन बनने के बाद गढ़वाल मंडल विकास निगम की आय बढ़ने की भी संभावना जताई जा रही है। कण्वाश्रम स्थित गढ़वाल मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउस की दशा और दिशा अब बदलने वाली है। गेस्ट हाउस में नई लग्जरी बिल्डिंग बनने का काम प्रगति पर है। दो मंजिला भवन अत्याधुनिक सुविधा से लैस किया जाएगा। गेस्ट हाउस की चारदीवारी का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। गेस्ट हाउस के बनने के बाद क्षेत्र में पर्यटन की गतिविधियां तेज होंगी। डॉ. हरक सिंह रावत ने बताया कि कण्वाश्रम स्थित गढ़वाल मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउस की चारदीवारी का निर्माण कार्य जारी है। गेस्ट हाउस को लग्जरी गेस्ट हाउस बनाया जा रहा है। जिसमें दो मंजिला बिल्डिंग के निर्माण का कार्य प्रगति पर है। इसके लिए जिला योजना से दो करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत कराई गई है।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज