एसडीआरएफ ने कोरोना को लेकर फैक्ट्री वर्कर्स, स्थानीय व्यक्तियों को जागरूक किया
एसडीआरएफ की टीम ने ढालवाला क्षेत्र में स्थित फैक्ट्री वर्कर्स, स्थानीय व्यक्तियों एवं दुकानदारों को कोविड-19 के संबंध में जागरूक किया। साथ ही सभी लोगों को कोरोना वारियर्स एप भी डाऊनलोड करवाया। प्रशिक्षण के दौरान एसडीआरएफ टीम ने बताया कि प्रॉपर मास्क लगाएं व सामाजिक दूरी को अवश्य ध्यान में रखें। किसी भी वस्तु को छूने के बाद हाथों को सेनीटाइज करें या साबुन से अच्छे से धुले। अपने हाथों से कार्य के दौरान मुँह को बिल्कुल न छुएं। किसी भी स्थान पर न छींके और न ही थूकें। घरों में जाकर कमरे में अपने जूते-चप्पल न ले जाएं। कपड़ों को वाश करें या धूप में सुखाएं। अपने मोबाइल, पर्स, गाड़ी की चाबी को सेनेटाइजर करें। ठंडी चीज खाने से बचें, योगा करते रहें, इम्युनिटी बढ़ाये, घरों में बुजुर्ग व बच्चों का विशेष ध्यान दें।
फैक्ट्री संचालको को भी बताया कि किसी भी वर्कर्स में सिम्टम्स मिलते है तो तुरंत ही टेस्ट करवाएं। शासन प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करें। इस दौरान हाथों को धुलने के तरीके भी बताए गए। एसडीआरएफ टीम में उप निरीक्षक कवीन्द्र सजवाण, उप निरीक्षक प्रमोद रावत, मातबर सिंह, आशीष रावत, मनीष उनियाल, यशबत सिंह शामिल थे

दुकानदारों के समर्थन में उतरे पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा।
BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल