ट्रक यूनियन की बैठक में हुआ विवाद दो पक्षों में मारपीट एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
बाजपुर में ढुलाई भाड़े को लेकर ट्रक यूनियन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दो पक्षो में मारपीट शुरू हो गई जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट में घायल ट्रक मालिक दलजीत सिंह छाबड़ा ने कोतवाली में तहरीर देकर यूनियन के सचिव समेत 10 लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कोतवाल से उक्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। बता दें कि बीते बुधवार को गुरूद्वारा के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर ट्रक यूनियन की बैठक चल रही थी। बैठक में ट्रक मालिक दलजीत सिंह छाबड़ा तथा सचिव कैलाश चंद के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद पंप के बाहर सड़क पर दोनों पक्षों के बीच हाथापाई व मारपीट हो गई थी। जिसमें दलजीत सिंह छाबड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहाँ चिकित्सको ने दलजीत को हायर सेंटर भेज दिया। गुरूवार को घायलावस्था में ही दलजीत अपने परिजनों के साथ कोतवाली में 10 लोगो के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर तहरीर सौंपी है। वहीं सीओ दीपशिखा अग्रवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर बलवे ओर मारपीट में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जिसके बाद अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जाएगी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण