गोदाम में राशन लेकिन फिर भी अन्न को तरशते लोग, आखिर क्या है वजह
अल्मोड़ा: आपने सुना होगा कि अन्न रहने के बावजूद इंसान को कभी-कभी भूखा रहना पड़ता है. इसकी बानगी आप अल्मोड़ा जनपद में खुलेआम देख सकते हैं। गोदाम में राशन है. लेकिन राशन विक्रेता इसको ले नहीं रहे हैं, क्योंकि सरकार की तरफ से उनके द्वारा पूर्व में बांटे गये राशन का भुगतान नहीं किया गया है। इसका खामियाजा आम कार्ड धारकों को भुगतना पड़ रहा है। कोरोना महामारी के दौरान प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत पहुंचे राशन से अल्मोड़ा का गोदाम भरा पड़ा है। लेकिन पिछला भुगतान न होने की वजह से सस्ता गल्ला विक्रेता इस गोदाम से राशन नहीं उठा रहे हैं। इसकी वजह से जिले के बीपीएल और अंत्योदय के लगभग 90 हजार कार्ड धारकों को अभी तक राशन नहीं मिल पाया है। कोरोना काल में बीपीएल और अंत्योदय राशन कार्ड धारकों के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना शुरू की है। इसके तहत इनको प्रति यूनिट 5 किलो राशन हर माह मुफ्त में मिलना तय है। लेकिन सस्ता गल्ला विक्रेता इस राशन को गोदाम से नहीं ले रहे हैं। इस कारण यह राशन लंबे समय से अल्मोड़ा के गोदाम में पड़ा हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण