गन्ना भुगतान की मांग को लेकर किसानों का धरना प्रदर्शन
उधम सिंह नगर के किच्छा में गन्ना भुगतान जल्दी दिए जाने की मांग को लेकर किसानों ने धरना देते हुए प्रदर्शन किया किसानों ने चीनी मिल के प्रशासनिक भवन में पहुंचकर प्रदेश सरकार तथा चीनी मिल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसानों ने आरोप लगाया कि चीनी मिल पर किसानों का करीब 64 करोड़ का बकाया भुगतान चल रहा है जिसे मिल प्रशासन द्वारा जारी नहीं किया जा रहा है। चीनी मिल पर बकाया चल रहे किसानों के करोड़ो के गन्ना भुगतान को जल्द दिए जाने की मांग को लेकर वरिष्ठ किसान नेता सुरेश पपनेजा के नेतृत्व में तमाम किसानों ने चीनी मिल के प्रशाशनिक भवन में धरना देते हुए प्रदर्शन किया। गन्ने की फसल को साथ लेकर पहुंचे किसानों ने मिल प्रशासन से चीनी मिल को समय से चालू करने की भी मांग की। किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 15 दिन के भीतर किसानों के बकाया गन्ने का भुगतान जारी ना किया गया तो किसान उग्र आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेंगे । वरिष्ठ किसान नेता सुरेश पपनेजा के नेतृत्व में तमाम किसानों ने चीनी मिल के प्रशासनिक भवन में धरना देते हुए नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। किसान नेता पपनेजा ने कहा कि करोड़ों का बकाया गन्ना भुगतान न मिलने से किसानों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि 22 फरवरी से 4 मई तक चीनी मिल में पेराई सत्र का काम हुआ था, जिसमें करीब 64 करोड का भुगतान चीनी मिल पर किसानों का बकाया चल रहा है। किसानों ने गन्ना भुगतान न मिलने के कारण दैनिक खर्च सहित फसल बुवाई आदि खर्चों में परेशानी से अवगत कराते हुए बकाया गन्ना भुगतान जल्द देने की मांग उठाई । किसानों ने मांग करते हुए कहा कि मरम्मत का कार्य समय से करते हुए 10 नवंबर तक चीनी मिल को चालू किया जाए। किसानों ने चीनी मिल की अधिशासी निदेशक रुचि मोहन रयाल को ज्ञापन सौंपते हुए दो सूत्रीय मांगों पर कार्यवाही की मांग कर 15 दिन में भुगतान न मिलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण