कोरोना वॉरियर्स के सामने अब छाया रोजी-रोटी का संकट प्रशासन की ओर से नहीं मिल रही कोई मदद
रुड़की- कोविड-19 में अहम भूमिका निभाने वाले कोरोना योद्धा भुखमरी की कगार पर है, ये ऐसे कोरोना योद्धा है जिन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर कोरोना मरीजों को अस्पताल तक पहुँचा, लेकिन अब इन योद्धाओं की हिम्मत जवाब देने लगी है। ये योद्धा कोविड-19 में एम्बुलेंस चालक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे है। दरअसल कोरोना काल मे प्राइवेट एम्बुलेंस चालको को लगाया गया था, जो कोरोना मरीजों को आइसोलेशन वार्ड तक पहुँचाने का काम कर रहे थे, इसके एवज में इन्हें प्रतिदिन एक हजार रुपये देने का वादा किया गया था,लेकिन करीब 5 माह बीत जाने पर भी एक चालको को एक रुपया तक हाथ नही लगा। जिसके कारण अब इनके सामने रोजी-रोटी का संकट छा गया है। साथ ही परिवार चलाने में भी दिक्कतें आरही है। ऐसे में एम्बुलेंस चालकों का कहना है कि पैसे ना मिलने से गाड़ी का मेंटिनेंस, और फाइनेंस की किश्ते तक नही जा पाई, जिसके कारण वह भुखमरी की कगार पर पहुँच चुके है। कोरोना काल मे मरीजों को अस्पताल तक ले जाने के लिए जिला प्रशासन ने प्राइवेट एंबुलेंस वाहनों को लगाया था। जिन्हें प्रतिदिन एक हजार रपट देने का वायदा भी किया गया था।
इन एम्बुलेंस चालको का काम ये था कि जहां भी कोरोना मरीज पाया जाए वहां से उसे अस्पताल तक पहुँचाया जाए,इसके साथ कवारेंटिन किए जाने वाले लोगो को भी एम्बुलेंस सेवा दी जा रही थी, करीब चार माह तक सब ठीकठाक चलता रहा लेकिन जब प्रशासन कि तरह से एम्बुलेंस चालको को कोई पैमेंट नही दिया गयज़ तो वह टूट गए, जमा रकम भी चार माह में एम्बुलेंस से मरीजों को लाने लेजाने में खर्च कर दी। जिसके बाद तमाम चालको के सामने रोजी-रोटी की समस्या उतपन्न हो गई। चालको ने कई बार पैमेंट के लिए जिला प्रशासन से गुहार लगाई लेकिन सरकारी काम की तरह ही करीब पांच माह बीत गए और पैमेंट नही हो पाया, एम्बुलेंस चालकों का कहना है कि गाड़ी फाइनेंस पर ली थी जिसकी किश्तें भी जमा नही हो पाई। साथ ही गाड़ी की सर्विस और मेंटिनेंस का खर्च भी नही उठ रहा है। इसके साथ ही परिवार भुखमरी की कगार पर पहुँच चुका है, ऐसे में एम्बुलेंस चलाना दुश्वार हो गया है,जब तक प्रशासन पिछला पैमेंट नही करता। तबतक एम्बुलेंस चलाना मुश्किल होगा,क्योंकि अब तेल के पैसे भी नही बचे है। वही इस सम्बंध में एआरटीओ ज्योति शंकर मिश्रा का कहना है, कि इस सम्बंध में जिला प्रशासन के साथ साथ सीएमओ हरिद्वार को अवगत करा दिया गया है। ताकि जल्द ही इनका भुगतान हो सके, और ये कार्य सुचारू रूप से चलता रहे।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज