आईसीयू में गर्भवती महिला की मौत होने पर परिजनों का जमकर हंगामा
श्रीनगर: राजकीय मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में गर्भवती महिला की मौत होने पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही से महिला की जान चली गई। परिजनों का आरोप है, कि अगर वक्त रहते गर्भवती के पेट से मृत बच्चे को निकाल लिया जाता तो उसकी जान बच सकती थी। मेडिकल कॉलेज प्रशासन का कहना है कि महिला को सांस लेने में दिक्कत थी. 12 सितंबर की रात को मेडिकल कॉलेज में श्रीनगर बाजार से 37 वर्षीय महिला को डिलीवरी के लिए लाया गया था। महिला जांच में कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। परिजनों का कहना है कि डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे की पेट में ही मौत हो चुकी है। परिजनों का कहना है कि डॉक्टरों से महिला के पेट से मृत बच्चे को निकालने का आग्रह किया गया था। लेकिन ऐसा नहीं किया गया और महिला की मौत हो गयी।आरोप है कि महिला की मौत का समाचार सुनकर जब परिजन आईसीयू में गए तो उन्हें डॉक्टर ने धक्का मारकर बाहर कर दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण