कांग्रेस नेता शिव मोहन मिश्रा का हुआ आकस्मिक निधन ,शोक में डूबी तीर्थ नगरी
ऋषिकेश-नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष शिव मोहन मिश्रा का आज एम्स हॉस्पिटल में उपचार के दौरान अकस्मिक निधन हो गया।वह अपने पीछे पत्नी,दो बेटे सर्वग्य व सुयोग्य और छोटे भाई ललित मोहन मिश्रा सहित भरापूरा परिवार छोड़ गये हैं ।
वह 48 वर्ष के थे। उनके निधन की सूचना से तीर्थ नगरी में शोक की लहर दौड़ पड़ी। उनके निधन पर दुख जताते हुए विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ,उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ,नगर निगम महापौर अनिता ममगाई सहित विभिन्न संगठनों ने परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताई है। शनिवार की दोपहर नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष शिव मोहन मिश्रा का एम्स में उपचार के दौरान निधन हो गया। वो कोरोना संक्रमित होने के बाद से एम्स में भर्ती थे। जिससे वे कुछ दिन में रिकवर भी हो गये थे और कोरोना की रिपोर्ट नेगेटिव आ गई थी, मगर आज अचानक तबियत बिगड़ने के बाद उनका निधन हो गया।उनके निधन की सूचना मिलते ही नजर में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर तमाम राजनीतिक दलों के अलावा विभिन्न सामाजिक व व्यापारिक संगठनों ने भी अपनी गहरी संवेदना जताई है।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज