लक्सर कोतवाली सील होने पर लिए गए पुलिस कर्मचारियों के कोविड सेम्पल
लक्सर में लगातार कोरोना पॉजिटिव मामले बढ़ रहे हैं। शायद ही ऐसा कोई दिन जाता हो जिस दिन कोरोना के मामले सामने न आते हो। लक्सर कोतवाली में दो सीनियर अफसर के पॉजिटिव आने के बाद लक्सर कोतवाली पुलिस में हड़कंप मच गया। आपको बता दें सुबह रिपोर्ट आते ही लक्सर कोतवाली पुलिस में अफरा-तफरी मच गई।
लक्सर कोतवाल व लक्सर एसएसआई की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।जिसके बाद लक्सर स्वास्थ्य विभाग ने एक बड़ा फैसला लिया। और लक्सर कोतवाली में कार्यरत सभी पुलिस कर्मचारियों के सैंपल लेने के लिए स्वास्थ्य विभाग की एक टीम लक्सर कोतवाली पहुंच गई।स्वास्थ्य विभाग द्वारा लक्सर कोतवाली में कुक से लेकर सभी के सेम्पल लिये गए है।लक्सर कोतवाली को आज दूसरी बार तीन दिनों के लिए सील कर दिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण