नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस के हाथ लगी सफलता
खटीमा: जनपद उधम सिंह नगर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नानकमत्ता पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने क्षेत्र के खाकरा पुल के पास से स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में चरस बरामद कर एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा केस दर्ज कर लिया है। लंबे समय से नानमत्ता थाना क्षेत्र में स्मैक का कारोबार काफी फल फूल रहा था। इसके बढ़ते कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए नानकमत्ता पुलिस द्वारा लगातार नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज नानकमत्ता पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने खाकरा पुल पर कर्म सिंह पुत्र लखबीर सिंह निवासी पचपेड़ा को पकड़ा। तलाशी लेने पर पुलिस को 3.54 ग्राम अवैध स्मैक व 125 एबिल के इंजेक्शन बरामद हुए हैं। आरोपी कर्म सिंह पर एनडीपीएस (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक पदार्थ अधिनियम) की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण