अतिक्रमणकारी ने प्रशासन की टीम पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
नैनीताल — धारी के लेडीबुंगा में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर कब्जा हटाने पहुची प्रशासन टीम की पर अतिक्रमणकर्ता द्वारा फ़ेसबुक पोस्ट पर डालकर प्रशासन पर उत्पीडन का आरोप लगाने और प्रशासन की छवि खराब करने का मामला सामने आया है। जिसका संज्ञान लेते हुए एसडीएम धारी द्वारा अतिक्रमकर्ता किंचिग नयाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। अनुराग आर्य एसडीएम धारी ने बताया 2015 में धारी के ग्राम लेडीबुंगा में किंचिग नयाल द्वारा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर अवैध निर्माण किया गया था।
अतिक्रमणकर्ता को कई बार सरकारी भूमि से कब्जा खाली करने के लिए नोटिस जारी किए गए लेकिन उसके द्वारा अतिक्रमण नही हटाया गया। पर जब पटवारी मय फोर्स के साथ अतिक्रमण हटाने मौके पर पहुची तो किंचिग नयाल द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए 2 दिन का समय मांगा। लेकिन अतिक्रमण हटाने के बजाए अतिक्रमणकर्ता ने फेसबुक पेज पर प्रशासन के खिलाफ उत्पीड़न किए जाने संबंधी पोस्ट डालकर प्रशासन की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया।

दुकानदारों के समर्थन में उतरे पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा।
BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल