स्वास्थ्य केन्द्र के लिए समाज कल्याण कि भूमि व भवन को हस्तांतरित करने के लिए उठी मांग
पिथोरागढ : धारचूला तहसील के जौलजीबी व्यापार मंडल व ग्राम पंचायत दूतीबगड़ व दांतू के तमाम लोगों के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के लिए समाज कल्याण कि भूमि व भवन को हस्तांतरित करने के लिए मांग कि गयी ! जिला समाज कल्याण अधिकारी के द्वारा यह बताया जा रहा है कि उक्त भूमि को 04/08/2018 को संयुक्त निदेशक जनजाति कल्याण उत्तराखंड देहरादून के द्वारा दूरभाष पर मौखिक सहमति एवं संस्तुति के आधार पर महिला स्वयं सहायता समूह के व्यवसाय संचालन कार्यशाला खोले जाने हेतू हस्तांतरित कि गई है! तब से लेकर आज तक स्वयं सहायक समूह द्वारा उक्त भूमि व भवन पर कोई भी प्रशिक्षण आदि नहीं किया गया है।
समस्त ग्राम पंचायत वासी इसका विरोध करते हुए शासन व प्रशासन से यह मांग करते है कि उक्त भूमि को स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित किया जाये यदि ऐसा नहीं हुआ तो समस्त क्षेत्र वासी सड़कों पर आने को विवश हो जायेंगे। धीरेन्द्र धर्मशक्तू का कहना है कि उक्त भूमि को संयुक्त निदेशक जनजाति कल्याण उत्तराखंड के द्वारा मौखिक रूप से जिला समाज कल्याण अधिकारी को यह आदेश किया जाये कि उक्त भूमि व भवन को महिला स्वयं सहायता समूह को हस्तांतरित करना है। मौखिक रूप से समाज कल्याण कि भूमि का हस्तांतरण करना यह न्याय संगत नहीं है हम सभी व्यापारी व क्षेत्रवासी इसका विरोध करते है!

सड़क सुरक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस सख्त नशे में वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालकों पर कार्रवाई, नाबालिग का वाहन भी सीज
दिल्ली पुलिस ने अपने शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर की नारेबाजी
गढ़वाल के विकास को लेकर अनिल बलूनी की बड़ी पहल, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
कर्तव्य निर्वहन के दौरान चोटिल जवान का क्षेत्राधिकारी श्रीनगर ने बेस अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर बढ़ाया हौसला