कोरोना काल में चली गढ़वाल विवि की परीक्षाएं विशेष एहतियात के साथ हुई संपन्न
श्रीनगर: कोरोना काल में आयोजित हो रही गढ़वाल विवि की परीक्षाओं को विवि प्रशासन विशेष एहतियात के साथ संपन्न करवा रहा है। छात्रों को कोरोना से बचाने के लिए विवि प्रशासन प्रत्येक दिन परीक्षा हॉल में जाने से पहले ग्लव्स और मास्क दे रहा है। साथ में जिग जेग (Zig-Zag) सिंटिंग के जरिये छात्र-छात्राओं में उचित दूरी का भी ख्याल रखवाया जा रहा है। अबतक लगातार 6 दिन से तीन पालियों में सुरक्षित परीक्षा आयोजित हो चुकी है। गढ़वाल विवि की परीक्षाएं 19 अक्टूबर से शुरू हो गई थीं, जो अबतक शांतिपूर्वक और कोरोना के चलते सुरक्षित आयोजित हो चुकी हैं। इस बार रविवार के दिन भी परीक्षाओं को आयोजित करवाया जा रहा है। विवि की केंद्र निदेशक विभा मुकेश ने कहा कि कुछ लोग विवि की छवि को धूमिल करने के लिए सोशल मीडिया के जरिये भ्रामक जानकारी दे रहे हैं। जिनका उन्होंने खंडन किया है। केंद्र अध्यक्ष विभा मुकेश ने कहा कि परीक्षाएं कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन कराते हुए संचालित हो रही हैं। छात्रों की सुविधाओं और सुरक्षा के लिए 15,000 ग्लव्स और मास्क का भी इंतजाम किया गया है। विवि के मुख्य नियंता ने बताया कि दो छात्राएं कोविड पॉजिटिव आई हैं. उन्हें विवि आइसोलेशन वॉर्ड में ही परीक्षा दिलवाई जा रही है। उन्होंने विवि की सभी तैयारियों को पूरा बताया।

सड़क सुरक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस सख्त नशे में वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालकों पर कार्रवाई, नाबालिग का वाहन भी सीज
दिल्ली पुलिस ने अपने शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर की नारेबाजी
गढ़वाल के विकास को लेकर अनिल बलूनी की बड़ी पहल, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
कर्तव्य निर्वहन के दौरान चोटिल जवान का क्षेत्राधिकारी श्रीनगर ने बेस अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर बढ़ाया हौसला