मनीषा को इंसाफ दिलाने के लिये अंबेडकर महासभा ने निकल
लक्सर क्षेत्र में आज पीडब्ल्यूडी डाक बंगले से लेकर बालावाली तिराहे तक प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार रमाबाई अंबेडकर महासभा के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए कैंडल मार्च निकाला गया। इसमें सोशल डिस्टेंट को ध्यान में रखते हुए। सैकड़ों की तादाद में लोग इकट्ठा हो गए। और सभी ने डबल इंजन की सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस सरकार को जाना ही होगा। इस सरकार में बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है जो बड़े-बड़े दावे करती थी।वह दावे इस सरकार के सब खोखले साबित हो रहे हैं।यह सरकार अपनी रोटी रोजी शेक रही है।हमारी बहन मनीषा बाल्मीकि का जानबूझकर दाह संस्कार किया है। क्योंकि उसमें उसके परिवार को उसके दाह संस्कार में भी शामिल होने के लिए नहीं कहा गया। गुपचुप तरीके से उसका दाह संस्कार कर दिया गया।उन्होंने मांग की कि किसी रिटायर सुप्रीम कोर्ट के जज से इसकी जांच कराई जाए। क्योंकि ऐस आईटी सरकार के अंडर में आती है।इसीलिए हम सभी मांग करते हैं कि जब तक मनीषा के हत्यारों को फांसी नहीं दी जाएगी। तब तक हम रात दिन एक कर देंगे उसके लिए हमें चाहे कोई भी कुर्बानी देनी पड़े। हम पीछे नहीं हटेंगे इस प्रोग्राम में विनोद कुमार एडवोकेट प्रदेश अध्यक्ष रमाबाई आंबेडकर महा सभा उमेश कुमार सुषमा दास जिला महासचिव रकम सिंह जाबिर हसन याकूब अंसारी असलम अली महबूब हसन बाबर खान विजेंद्र सिंह धर्मपाल सिंह बलराम विमल भरत सिंह श्याम कुमार प्रदेश महासचिव मोहम्मद रफी इमरान खान सागर मोहम्मद इस्लाम आदि उपस्थित रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण