विधानसभा अध्यक्ष प्रेम सिंह अग्रवाल से कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने उनके आवास में की शिष्टाचार भेंट
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से देहरादून स्थित उनके शासकीय आवास पर कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने शिष्टाचार भेंट कर अग्रवाल की कुशलक्षेम पूछी एवं कोरोना संक्रमण से ठीक होने पर शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर दोनों ही नेताओं ने प्रदेश के विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।श्री अग्रवाल ने केंद्र सरकार द्वारा कृषि विधेयक पारित होने पर सुबोध उनियाल को शुभकामनाएं दी ।श्री अग्रवाल ने कहा है कि कृषि विधेयक पारित होने से कृषको को लाभ मिलेगा और बिचौलिया समाप्त होंगे। एक घंटे तक हुई मुलाकात के दौरान दोनों ही नेताओं ने प्रदेश के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की साथ ही कोरोना संक्रमण के कारण प्रदेश भर में हुए लॉकडाउन से उपजे संकट से उबरने के लिए भी बातचीत हुई। इस वैश्विक कोरोना संकट के दौर में आम आदमी को कैसे राहत मिल सकती है इस विषय को लेकर भी चर्चा की गई ।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज