यहां सड़क और खेतों पर कूड़े का ढेर
कचनाल गाजी स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड के बाहर सड़क और खेतों के किनारे कूड़े का ढेर लगाने से वॉर्ड वासियों में भारी रोष बना हुआ है। इसी कड़ी में मंगलवार को स्थानीय लोगों ने रास्ते में ही ट्रैक्टर ट्रॉली रोक दिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने नगर निगम का कड़ा विरोध किया और उनके कर्मियों को यहां कूड़ा नहीं डालने दिया.दरअसल, नए परिसीमन के आधार पर 20 नए गांवों को नगर निगम में शामिल किया गया था। इन्हीं में से वॉर्ड नंबर 40 कचनाल गाजी में नगर निगम काशीपुर ने शहर भर का कूड़ा डालने के लिए ट्रंचिंग ग्राउंड बनाया था। नगर निगम कर्मी ट्रैक्टर ट्रॉलियों और छोटी गाड़ियों का कूड़ा वहां न डालकर वहां से कई सौ मीटर दूर लोगों के खेतों या सड़क के किनारे डालने का काम कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब कूड़ा उनके घरों तक आ गया है। मामले की शिकायत मिलने पर वॉर्ड नंबर 40 के पार्षद रवि कुमार प्रजापति मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्हें भी वॉर्ड वासियों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। पार्षद रवि ने बताया कि कूड़ा जल्द ही रास्ते से हटाने के लिए नगर निगम अधिकारियों से बात की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण