महाकुम्भ की तैयारियों को लेकर सचिवालय में हुई बैठक
2021 में होने वाले महाकुम्भ की तैयारियों को लेकर आज सचिवालय में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सचिव शहरी विकास, सचिव स्वास्थ्य समेत कुम्भ से जुड़े तमाम अधिकारी व शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक मौजूद रहे। बैठक की समाप्ति के बाद शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने प्रेस वार्ता कर बताया कुम्भ भव्य हो दिव्य हो अच्छा हो इसको लेकर सीएम ने आज बैठक ली कुम्भ की व्यवथाओ को लेकर 25वी बैठक हुई। जिसमें स्वक्षता को लेकर निर्णय लिया गया कि शहरी विकास विभाग की ओर से कूड़ा निस्तारण का प्रबंधन जल्द किया जाए। इसके लिए लगभग 35 करोड़ का खर्च आएगा जिसको जल्द पूरा करने के लिए सीएम ने निर्देश दिए। वंही अन्य तैयारियों को जल्द पूरा करने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए साथ ही कुम्भ के कार्यो की समीक्षा के लिए मुख्य सचिव प्रत्येक सप्ताह। सचिव शहरी व मेला अधिकारी अपने अनुसार प्रत्येक दिन समीक्षा करेंगे । स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर भी सीएम ने सचिव स्वास्थ्य को रिक्रूटमेंट, व स्टाफ की पूर्ति के लिए निर्देशित किया। इसके साथ ही कौशिक ने बताया जल्द ही मुख्यमंत्री कुम्भ को लेकर एक छोटी बैठक करेगे ।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज