उत्तराखंड के चर्चित छात्रवृत्ति घोटाले में कोर्ट की फटकार के बाद एक्शन मोड में अधिकारी
देहरादून: उत्तराखंड के चर्चित छात्रवृत्ति घोटाला मामले में आखिरकार कोर्ट की फटकार के बाद शासन आरोपी अधिकारियों के खिलाफ एक्शन मोड में आ गया है। इस पूरे मामले में आरोपित समाज कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक गीताराम नौटियाल के खिलाफ शासन ने आरोप पत्र जारी कर दिया गया है। विभाग के अन्य अधिकारियों को भी जल्द ही शासन द्वारा आरोप पत्र जारी कर दिया जाएगा। पिछले दिनों नैनीताल हाईकोर्ट ने छात्रवृत्ति घोटाले मामले में राज्य सरकार से जवाब तलब किया था। हाईकोर्ट का कहना था कि छात्रवृत्ति घोटाला मामले में आरोपी अधिकारियों के खिलाफ अब तक विभागीय कार्रवाई क्यों नहीं हुई। जबकि संबंधित अधिकारी निलंबित होने के साथ ही घोटाले में जेल तक जा चुके हैं। कोर्ट की सख्ती के बाद अब शासन ने आरोपी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज