एंबुलेंस की मदद से रेस्क्यू सेंटर तक पहुंचेंगे घायल वन्यजीव
हल्द्वानी: नैनीताल के हल्द्वानी में वन विभाग अब वन्यजीवों के घायल होने पर उन्हें अब एंबुलेंस की मदद से रेस्क्यू सेंटर तक पहुंचाया जाएगा। इसके लेकर वन विभाग की ओर से सभी तरह की तैयारियां शुरू कर दी है। वन विभाग की ओर से बताया जा रहा है कि घायल जानवरों को ध्यान में रख कर एंबुलेंस तैयार की जा रही है। जल्द ही इसे शुरू भी करा दिया जाएगा। मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं तेजस्विनी पाटिल ने बताया कि अभी तक जंगलों में घायल जानवरों को रेस्क्यू सेंटर तक ले जाने के साधारण वाहनों रा प्रयोग किया जाता रहा है। ऐसे में विभाग के कर्मचारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। ऐसे में एंबुलेंस सेवा शुरू होने से घायल वन्य जीवों को तत्काल उपचार मिल सकेगा और समय रहते उन्हें रेस्क्यू सेंटर तक पहुंचाया जा सकेगा। पाटिल ने बताया कि अभी तक जानवरों के घायल होने पर उन्हें कुमाऊं मंडल के रानी बाग स्थित वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर और नैनीताल के चिड़ियाघर रेस्क्यू सेंटर में भेजा जाता रहा है। अब एंबुलेंस सेवा शुरू होने से वन्यजीवों को तुरंत उपचार मिल सकेगा। जिससे कि उनकी समय रहते जान बचाई जा सकेगी।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात