डीएसए पार्किंग की पार्किंग के लिए डाले गए टेंडर
नैनीताल — सरोवर नगरी नैनीताल नगर की सबसे बड़ी और शहर नजदीक डीएसए पार्किंग की पार्किंग के लिए आज टेंडर डाले गए। जिसमें सबसे अधिक राशि दिल्ली के सचिन कुमार कांट्रेक्टर ने 1 करोड़ 68 लाख का टेंडर डालकर डीएसए पार्किंग का ठेका अपने नाम किया। डीएसए ग्राउंड में बनी पार्किंग के लिए जारी नगर पालिका टेंडर प्रक्रिया में कुल 8 लोगो द्वारा टेंडर डाले गए थे। जिसमे से पांच ही टेंडर मान्य पाए गए जबकि 3 टेंडर रद्द कर दिए गए थे। जबकि अशोक सिनेमा हॉल परिसर में बनी पार्किंग का टेंडर न करके नगर पालिका ने इस पार्किंग को अपने कब्जे में लेकर स्वयं संचालित करने का निर्णय लिया है। नगर पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी ने बताया टेंडर होने से नगर पालिका की वित्तीय स्थिति में सुधार होगा।

दुकानदारों के समर्थन में उतरे पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा।
BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल