हाथरस रेपकांड मामले में मिले फंडिंग के सबूत को लेकर जांच में जुटी एजेंसी
लखनऊ : हाथरस मामले में फंडिंग के सबूत मिले हैं। शासन के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विदेश से हाथरस मामले में 50 करोड़ रुपए की फंडिंग की जानकारी मिली है। यह फंडिंग एक वेबसाइट के जरिये मॉरिशस से की गई है. सूत्र का कहना है कि यह रकम 100 करोड़ के करीब है। फिलहाल 50 करोड़ की फंडिंग को लेकर जांच एजेंसी ने जानकारी उपलब्ध कराई है। ईडी पहले ही “justiceforhathrasvictime” नाम से वेबसाइट बनाकर हाथरस मामले में फंडिंग को लेकर जानकारी जुटा जा रही है। माना जा रहा है कि हाथरस मामले में यूपी में शांति व्यवस्था भंग करने के लिए कई संगठन और लोग सक्रिय हैं। हाथरस मामले में पैसे जुटाने का काम किया गया। इसमें विदेश से फंडिंग हुई है।
पुलिस अधिकारियों ने अपने बयान में यह बात स्वीकारी है कि यूपी में हाथरस की घटना को लेकर शांति व्यवस्था भंग करने के लिए साजिश रची गई। सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार भी किया गया। हाथरस मामले में पैसे जुटाने को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस को भी इनपुट मिले थे। जिसकी जांच की जा रही है।बीते दिनों खुलासा हुआ था कि हाथरस मामले में दंगे भड़काने के लिए एक वेबसाइट बनाई गई है। वेबसाइट पर दंगे भड़काने के तरीके, दंगे भड़काने के दौरान दंगाइयों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। इन सब बातों का जिक्र था। इस बात का भी खुलासा हुआ कि इस वेबसाइट का प्रयोग फंडिंग करने में भी किया गया है। अब खुलासा हुआ है कि विदेश से बड़े पैमाने पर फंडिंग की गई है। पहले ही फंडिंग को लेकर ईडी इस मामले में जानकारी जुटा रही है। विदेश से फंडिंग को लेकर जानकारी मिली है। ऐसे में ईडी जल्द मामला दर्ज करेगी।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात