दिनदहाड़े बदमाशों के हौसले बुलंद, बदमाशों ने बाइक सवार पत्रकार को गोलियों से उतार मौत के घाट
यूपी के कौशांबी जनपद में पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के महगांव में दिनदहाड़े बदमाशों ने बाइक सवार पत्रकार फराज पुत्र अस्लम उम्र 25 की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना कानपुर-प्रयागराज जीटी रोड से महज 50 मीटर की दूरी स्थित ईदगाह के समीप हुई है। हत्या को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। हत्या की खबर मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजन भी रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही पूरामुफ्ती पुलिस भी पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दिन दहाड़े हत्या की खबर मिलते ही एसपी अभिनदंन, एएसपी समर बहादुर सिंह व सीओ चायल केजी सिंह भी पहुंचे। उन्होंने परिजनों से घटना के बारे में पूछताछ की। मृतक के चाचा आजम ने बताया कि मेरे भतीजे फराज अहमद के पास दोपहर को किसी का फोन आया था। इसके बाद बिना किसी से बताए बाइक लेकर घर से निकल गया था। आधे घन्टे बाद गोली मारकर हत्या किए जाने की सूचना मिली। एसपी अभिनदंन ने बताया कि एक युवक की हत्या की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। कुछ लोगों के नाम प्रकाश में आ रहे हैं। उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण