अखिल भारतीय पाल महासभा से जुड़े लोगों ने हरकी पैड़ी की पूजा-अर्चना
हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में अखिल भारतीय पाल महासभा से जुड़े लोगों ने हरकी पैड़ी पर दुग्धाभिषेक और दीपदान कर मां गंगा का आभार व्यक्त किया है। पाल महासभा काफी समय से खासगी ट्रस्ट के खिलाफ केस लड़ रही थी। पाल महासभा का आरोप था कि लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर की सभी संपत्तियों को खासगी ट्रस्ट असंवैधानिक ढंग से बेचने का कार्य कर रही है। जिसके बाद अब इंदौर हाईकोर्ट ने मां अहिल्या की सभी संपत्तियों को सरकार के अधीन करने का फैसला लिया है। पाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय सिंह पाल ने कहा कि इंदौर हाई कोर्ट ने लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर की देशभर में फैली सम्पत्तियों कब्जा मुक्त कराने के लिए मध्य प्रदेश सरकार को जो आदेश दिया है। उसका वो स्वागत करते हैं। खासगी ट्रस्ट के ट्रस्टियों हरिद्वार के कुशावर्त घाट समेत देश में कई स्थानों पर लोक माता अहिल्याबाई होल्कर की कई सम्पत्तियों को खुर्द-बुर्द करने का काम किया है। उन्हें विश्वास है कि कोर्ट के इंदौर हाई कोर्ट के आदेश बाद, ये सभी सम्पत्तियां सरकार जल्द ही कब्जा मुक्त कराएंगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण