ऑलवेदर रोड कटिंग के चलते 21 अक्टूबर को बाधित रहेगा घाट-पिथौरागढ़ हाईवे
पिथौरागढ़: ऑलवेदर रोड कटिंग के चलते घाट-पिथौरागढ़ हाईवे 21 अक्टूबर तक फिर बाधित रहेगा। सुबह साढ़े आठ से दोपहर ढाई बजे तक हाइवे में वाहनों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान जरूरी होने पर सेराघाट के रास्ते वाहनों का संचालन हो सकता है। लेकिन इसके लिए 80 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना होगा। प्रशासन का कहना है कि गुरना के पास हार्ड रॉक काटने का काम चल रहा है. कटिंग के दौरान वाहनों का संचालन होने से खतरे की आशंका बनी हुई थी। इसलिए हाईवे को तय समय तक बंद किया जा रहा है। पिथौरागढ़ की लाइफलाइन 21 अक्टूबर तक छह घंटे बंद रहेगी।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज