विधायक नवीन दुम्का धान क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण
हल्द्वानी: लालकुआं विधायक नवीन दुम्का ने अपने विधानसभा क्षेत्र के कई धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान विधायक ने धान क्रय केंद्रों पर कई खामियां पाई। जिसके बाद विधायक ने नाराजगी जाहिर करते हुए उच्च अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर धान खरीद में हो रही लापरवाही को तुरंत ठीक करने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि कई धान क्रय केंद्रों पर शिकायत मिल रही है कि वहां किसानों द्वारा लाए जा रहे धान के अनलोडिंग में देरी हो रही है। जिसके चलते किसान परेशान हैं। ऐसे में विधायक ने कहा कि किसानों को किसी भी तरह की कोई समस्या ना हो इसको लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। किसानों को सरकार द्वारा जारी किए गए धान के समर्थन मूल्य भी मिल सकें। इसके लिए भी क्रय केंद्र के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। जिससे किसानों को उचित रेट मिल सके।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज