गढ़वाल विवि एवं डाबर कंपनी के बीच MOU हुआ साइन
श्रीनगर: उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पाई जाने वाली दुर्लभ जड़ी बूटियों के कृषिकरण की अपार संभावनाओं को देखते हुए गढ़वाल विवि एवं डाबर कंपनी के बीच एमओयू साइन हुआ है। विवि ने उच्च शिखरीय पादप कार्यिकी शोध केंद्र (हैप्रेक) को अनुभव के आधार पर डाबर इंडियन लिमिटेड के साथ मिलकर उत्तराखंड में जड़ी बूटियों के कृषिकरण को बढ़ावा देने की जिम्मेदारी सौंपी है। उत्तराखंड में बीते कई सालों से जड़ी-बूटियों की खेती की जा रही है। जिसके सुखद परिणाम देखकर विवि ने डाबर इंडियन लिमिटेड से बात कर इसको वृहद स्तर पर बढ़ाने की कार्य योजना बनाई गई है। पर्वतीय अंचलों में पाई जाने वाली जड़ी-बूटियां शरीर को निरोगी बनाने में काफी मददगार पाई गयी हैं। ज्यादा मात्रा में सही उत्पाद न मिलने के कारण इनसे बनने वाली दवाईयों के उत्पादन में भारी कमी देखी जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण