सर्वजन स्वराज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजेश बनवाल ने की प्रेस वार्ता
जिला मुख्यालय गोपेश्वर में सर्वजन स्वराज पार्टी द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गई। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजेश बनवाल ने कहा कि उनकी पार्टी प्रत्येक जन जन तक स्वराज पहुंचे उसके लिए प्रतिबंध है। राज्य को बने हुए 20 वर्ष होने जा रहे हैं, लेकिन प्रदेश की जो प्रगति,उन्नति होनी चाहिए थी वह अभी नहीं हो पाई है। लोग सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी मूलभूत आवश्यकताओं के लिए भी तेज रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रीय दलों पर गलत नीतियां को थोपे जाने का आरोप लगाया और कहा कि यह हमारी भौगोलिक परिस्थिति के अनुरूप नहीं है। आज पढ़ा लिखा बेरोजगार नौजवान सड़कों पर आंदोलन करने को मजबूर है। राष्ट्रीय महासचिव राजेश बरनवाल ने बताया कि सर्वजन स्वराज पार्टी एक नई राजनैतिक शीर्षक के साथ प्रदेश में अपने आप को स्थापित कर रही है। पार्टी राज्य वासियों की जन भावनाओं को मध्य नजर रखते हुए पूरे प्रदेश के अंदर अपनी कार्य योजना को लेकर जनता के बीच जाएगी और प्रदेश के लोगों को जागरूक करेगी। वही उनका कहना था कि आगामी 2022 में सर्वजन स्वराज पार्टी प्रदेश के सभी 70 विधानसभाओं पर मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज