उधम सिंह नगर के किच्छा में भी रवि रोटी बैंक का विधिवत हुआ उद्घाटन
हल्द्वानी में दिवंगत छात्र नेता रवि की याद में चल रहा रवि रोटी बैंक अभियान किच्छा भी पहुंच गया है। उधम सिंह नगर के किच्छा में भी रवि रोटी बैंक का विधिवत उद्घाटन किया गया। तमाम गणमान्य लोगों की मौजूदगी में रवि रोटी बैंक अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। अभियान के शुभारंभ अवसर पर तमाम निर्धन व गरीब लोगों को निशुल्क भोजन कराया गया। किच्छा के रोडवेज बस स्टैंड से रवि रोटी बैंक की शुरुआत की गई। ज्ञात हो कि हल्द्वानी में दिवंगत छात्र नेता रवि के नाम से रोटी बैंक की शुरुआत कर प्रतिदिन गरीब व निर्धन लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जाता है। इसी अभियान के चलते किच्छा में भी एनजीओ ग्रीन एनवायरमेंट वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में रोटी बैंक शुरू किया गया। रोटी बैंक के माध्यम से सोसायटी के सदस्यों द्वारा प्रतिदिन गरीब व निर्धन लोगों को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। किच्छा में स्थानीय भाजपा विधायक राजेश शुक्ला ने रोटी बैंक का विधिवत उद्घाटन किया और तमाम गरीब लोगों को निशुल्क भोजन कराया। रोटी बैंक के शुभारंभ अवसर पर नगर के तमाम राजनैतिक व सामाजिक संस्थाओं तथा पार्टी से जुड़े लोगों ने शिरकत की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण