बीजेपी के नए प्रदेश कार्यालय निर्माण का आज भूमि पूजन व शिलान्यास हुआ
देहरादून- उत्तराखंड बीजेपी के नए प्रदेश कार्यालय के निर्माण के लिए आज भूमि पूजन व शिलान्यास किया गया है। भूमि पूजन व शिलान्यास राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा द्वारा दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से किया गया है। साथ ही भूमि पूजन में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष बंसीधर भगत समेत पार्टी के तमाम नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। साथ ही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का कहना है कि पार्टी कार्यालय के निर्माण के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं से सहयोग लिया जाएगा। उनके खून पसीने की कमाई से बीजेपी कार्यालय बनकर तैयार होगा। जिसमे लगभग 15 लाख कार्यकर्ताओं से चंदा लिया जाएगा। बीजेपी कार्यालय 3 एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा और ये आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा।

सड़क सुरक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस सख्त नशे में वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालकों पर कार्रवाई, नाबालिग का वाहन भी सीज
दिल्ली पुलिस ने अपने शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर की नारेबाजी
गढ़वाल के विकास को लेकर अनिल बलूनी की बड़ी पहल, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
कर्तव्य निर्वहन के दौरान चोटिल जवान का क्षेत्राधिकारी श्रीनगर ने बेस अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर बढ़ाया हौसला