दो मुख्य अभियुक्त लखनऊ से किए गिरफ्तार
हल्द्वानी:
पुलिस ने धोखाधडी करने वाले दो मुख्य अभियुक्त लखनऊ से किए गिरफ्तार।
अभियुक्त गणों द्वारा वर्ष 2016 में आधार मल्टीपल कंपनी की शाखा कालाढूंगी रोड बसंत विहार मुखानी के अलावा अल्मोड़ा व बागेश्वर में भी खोली गई थी।
कंपनी द्वारा अनेक लोगों से (RD,FD,MIS (मंथली इनकम स्कीम) हेतु धन जमा कराया गया था।
वर्ष 2018 में उक्त कंपनी हल्द्वानी से अपनी ब्रांच बंद कर लोगों का लाखों रुपये लेकर भाग गई थी।
थाना मुखानी में मुखानी निवासी एक ब्यक्ति की तहरीर पर अभियुक्तों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420,120 बी, 466, 468, 471, 409 के तहत किया गया था मामला पंजीकृत।
अभियुक्तो के खिलाफ बागेश्वर में धारा 420 व 120 (बी) के तहत तथा अल्मोड़ा के सोमेश्वर थाने में आईपीसी की धारा 420,120 बी, 466,467, 468/409 के तहत दर्ज है मुकदमा।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज