कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने मत्स्य पालन करने वाले लोगों के तालाबों का किया निरीक्षण
रूड़की के मंगलौर में उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने मत्स्य पालन करने वालो के तालाबों का निरिक्षण किया। उन्होंने देखा की मत्स्य पालन करने वाले किस तरह से क्षेत्र में मत्स्य पालन कर रहे है और किस ब्रीड की मछली का वो पालन कर रहे है, और मत्स्य पालन में उनको किस तरह की समस्या आ रही है जिसका समाधान किया जा सकता है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने इस दौरान मत्स्य पालन करने वालो को कुछ सुझाव भी दिए। रेखा आर्य ने बताया की जब से मत्स्य पालन और पशु पालन का अलग से विभाग बना है तब से मत्स्य पालन करने वाले काफी खुश नजर आ रहे है।
उन्होंने कहा की हमारी सरकार ने मत्स्य पालन करने वालो को किसान का दर्जा दिया है और किसान क्रेडिट कार्ड भी दिए है। उन्होंने बताया की हमारी सरकार बनने से पहले उत्तराखंड में सात आठ हजार मत्स्य पालन करने वाले होते थे लकिन आज उनकी संख्या बीस हजार से भी ज्यादा पहुँच गई है उन्होंने कहा की हमारी सरकार में गाँव के तालाबों से अतिक्रमण हटा कर तालाबों में मत्स्य पालन भी कराया जा रहा है, जिससे रोजगार के अवसर खुले है। इसके साथ ही मत्स्य पालन करने वाले लोग रोजगार से जुड़ रहे है, सरकार पशु पालन, और मत्स्य पालन को लेकर गम्भीर है और कई योजनाओं के माध्यम से लाभ भी पहुँचा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण