राज्यसभा प्रत्याशी घोषित हुए नरेश बंसल को महापौर ने दी बधाई
ऋषिकेश-उत्तराखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री नरेश बंसल को राज्यसभा चुनाव का प्रत्याशी घोषित किए जाने पर नगर निगम ऋषिकेश की मेयर अनिता ममगाई ने उन्हें बधाई दी।महापौर ने कहा कि पार्टी की पिछले पचास वर्षों तक निष्ठा से की गई सेवा का उन्हें ईनाम मिला है। पार्टी आलाकमान के उक्त निर्णय से समूचे प्रदेश के निष्ठावान कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।
मंगलवार की दोपहर ऋषिकेश नगर निगम महापौर ममगाई पार्टी द्वारा राज्यसभा प्रत्याशी बनाए गये भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेश बंसल से देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पर जाकर मिली। उनसे भेंटवार्ता कर महापौर ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर अपनी शुभकामनाएं दी।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज