भारतीय वायुसेना के मालवाहक चिनूक हेलीकॉप्टर से पहुंचाई जा रही हैं मशीनें
चमोली– प्रधान मंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट केदारनाथ धाम के पुनर्नर्माण के दूसरे चरण लिए भारतीय वायुसेना के मालवाहक चिनूक हेलीकॉप्टर द्वारा गोचर से भारी मशीनों को धाम मे पहुंचाया जा रहा है। दो दिनों मे इसके द्वारा जेसीबी मशीन, ट्रक तथा ट्रैक्टर के पार्ट्स सहित 10 टन से अधिक भारी मशीने गोचर हवाई पट्टी से केदारनाथ पहुंचाई गई है। गौचर हवाई पट्टी से वायुसेना के चिनूक हेलीकॉप्टर द्वारा मशीनो की सप्लाई की जा रही है। केदारनाथ धाम में दूसरे चरण का पुनर्निर्माण कार्य नवंबर दूसरे सप्ताह मे शुरू होने है। जिस मे 120 करोड़ के कार्य प्रस्तावित है। जिन्हे बर्ष 2022-22 मे पूरे होने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही अगले महीने से बर्फ बारी की आशंका को देखते हुए शीघ्र गौचर हवाई पट्टी से जेसीबी, ट्रक ट्रेक्टर व अन्य भारी मशीनो की सप्लाई को तत्काल पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। ताकि कंपनियो के मकैनिक धाम पहुंच कर मशीनों का एसेम्बल का कार्य शीघ्र कर सके।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण