सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में मिनी सचिवालय वा कई योजनाओं का किया लोकार्पण, शिलान्यास
गैरसैंण: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत आज ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण दौरे पर रहे जहां उन्होंने उत्तराखंड सचिवालय गैरसैंण का शिलान्यास किया। इसकी अनुमानित लागत 110 करोड़ रूपए है। गैरसैंण भराडीसैण में विधानसभा भवन के बाद अब सचिवालय भी जल्द ही बनेगा। गैरसैंण में उत्तराखंड सचिवालय के शिलान्यास के साथ ही सीएम त्रिवेन्द्र ने 240 करोड़ 16 लाख 18 हजार रूपए के अन्य विकास कार्यों का भी लोकार्पण और शिलान्यास किया। कुल 81 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। इनमें 207 करोड़ 24 लाख 75 हजार रूपए लागत के 46 कार्यों का शिलान्यास किया गया जबकि 32 करोड़ 91 लाख 43 हजार रूपए के 35 विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण के सुनियोजित विकास के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समिति बनाकर अल्पकालीन व दीर्घकालीन योजनाओं पर काम कर रहे हैं। इसमें विशेषज्ञों की राय ली जाएगी। उन्होंने ये भी कहा कि “आज मुझे वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के दूधातोली स्थित समाधि स्थल पर पैदल जाना था। लेकिन स्वास्थ्य ठीक न होने से हैलीकाप्टर से जाकर चंद्र सिंह गढ़वाली को श्रद्धांजलि अर्पित की लेकिन जल्द ही मैं वहां पैदल जाउंगा।”

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण