उत्तराखंड आम आदमी पार्टी की पहली कार्यकारिणी गठित
आम आदमी पार्टी ने ,दीवाली से पूर्व, धनतेरस के शुभ अवसर पर अपनी पहली कार्यकारिणी घोषित की जिसकी जानकारी आप के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया और प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर ने एक प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। इस दौरान आप प्रभारी मोहनिया ने कहा ,ये पूर्व में संघठन भंग करने के बाद पहली कार्यकारिणी गठित की गई है जिसे 2022 के चुनाव की तैयारी के रूप में देखा जा सकता है। आप प्रभारी ने कहा कि सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए पार्टी ने पहली कार्यकारिणी को गठित किया है। इसके अलावा उन्होंने कहा,आगे भी आने वाले समय में प्रदेश कार्यकारणी का विस्तार होता रहेगा जिससे संघठन में तेजी से काम चलता रहेगा।
आज घोषित नई कार्यकारिणी में प्रदेश अध्यक्ष को यथावत रखते हुए 5 नए प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। यूथ और इंटेलेक्चुअल विंग भी पार्टी ने गठित किया है जो ज्यादा से ज्यादा युवाओं को पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे। प्रदेश प्रभारी ने बताया कि आम आदमी पार्टी में जो भी सदस्यता लेगा उसे 3c का कांसेप्ट फॉलो करना ही पड़ेगा। वह करप्ट, क्रिमिनल, कम्युनल नहीं होना चाहिए। हरक सिंह मामले में पार्टी ने साफ कर दिया है कि जब तक कोई भी चीज ऑफिशल नहीं होती तब तक कयास लगाना गलत है। प्रभारी ने कहा कि यह संगठन के गठन की शुरुआत है और आगे भी संगठन को मजबूत करने के लिए उसका विस्तारीकरण किया जाएगा जिसमें समाज के सभी वर्गों को पूर्ण रूप से जगह दी जाएगी। वही बाल आयोग नोटिस मामले पर उन्होंने बाल आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि यह नोटिस गलत दिया गया है और आयोग ने अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाते हुए यह नोटिस भेजा है जिसे खुद आयोग के लीगल एडवाइजर में भी गलत ठहराया है। आप की नई कार्यकारिणी में पांच प्रदेश उपाध्यक्ष हैं।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण