उत्तराखंड में गर्भवती महिलाओं के लिए सौभाग्यवती योजना हुई शुरू
देहरादून- उत्तराखंड में गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं की साफ-सफाई और पोषण के लिए जल्द सौभाग्यवती योजना शुरू होगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की घोषणा के बाद इस योजना पर कार्य जारी है। किट में स्थानीय पहनावों एवं मौसम के अनुकूल वस्त्र तैयार कर दिये जाने की भी व्यवस्था रहेगी। महिला सशक्तीकरण एंव बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद इस योजना का प्रस्ताव जल्द कैबिनेट में आएगा। कैबिनेट में प्रस्ताव पास होने के बाद इस योजना को लागू किया जाएगा इस कीट में गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं को उचित देखभाल के साथ ही उन्हें उचित पुष्टाहार दिये जाने की व्यवस्था की गई है। इस कीट के जरिए जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखा गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण