गोवर्धन पूजा महोत्सव की महापौर ने दी बधाई
ऋषिकेश- नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने गोवर्धन पूजा महोत्सव पर शहर वासियों को पर्व की बधाई दी। दीपावली पर्व निपटने के बाद महापौर आज नगर में विभिन्न स्थानों पर आयोजित हुए महोत्सव में सम्मिलित हुई ।इस दौरान उन्होंने शहरवासियों को पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। गोवर्धन पूजा महोत्सव तीर्थनगरी में धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न धार्मिक संस्थाओं व सामाजिक संगठनों की ओर से सार्वजनिक पूजन का आयोजन किया गया। गो माता की पूजा के साथ गोवर्धन पर्वत उठाने वाले भगवान श्रीकृष्ण को छप्पन भोग लगाए गए। नगर निगम महापौर ने
मायाकुंड स्थित नगर के प्रांचीनम हनुमान मंदिर में आयोजित महोत्सव में शिरकत की इसके पश्चात वह गंगा तट स्थित जयराम आश्रम व दयानन्द आश्रम में भी महापौर ने माथा टेका। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी सभी लीलाएं भक्तों को आनंद व सुख प्रदान करने के लिए की हैं। उन्होंने इस पर्व पर श्रद्धालुओं से अहंकार का त्याग करने की अपील की।उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र का अहंकार चूर करने के लिए गोवर्धन पर्वत का धारण कर गोकुल वासियों की रक्षा की थी। उन्होंने कहा कि यह पर्व प्रकृति के प्रति समर्पण भाव का पर्व है। श्रद्धालुओं ने भगवान गोवर्धन को छप्पन भोग अर्पित किये गए। इस अवसर पर शहर के दर्जनों गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण