मेडिकल कॉलेज श्रीनगर गढ़वाल में एमबीबीएस प्रथम वर्ष प्रवेश लेने की प्रक्रिया शुरू
श्रीनगर: मेडिकल कॉलेज श्रीनगर गढ़वाल में एमबीबीएस प्रथम वर्ष में राज्य कोटे की सीटों पर प्रवेश लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब तक 16 अभ्यर्थियों ने प्रवेश समिति के समक्ष रिपोर्ट की है। ऑल इंडिया कोटे के प्रथम राउंड में सिर्फ तीन सीटों पर दाखिला हो पाया है। 16 सीटें रिक्त रह गई हैं। प्रवेश प्रक्रिया दिसंबर माह तक चलेगी। श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 125 सीटें निर्धारित हैं। इसमें राज्य कोटे की 105 और अखिल भारतीय कोटे की 19 सीट निर्धारित हैं। एक सीट जम्मू कश्मीर के विस्थापित के लिए है। कॉलेज के नोडल अधिकारी डॉ अनिल द्विवेदी ने बताया कि चिकित्सा शिक्षा विवि ने 102 अभ्यर्थियों की लिस्ट भेजी है. उन्होंने बताया कि पहले दिन 16 लोगों ने रिपोर्टिंग की हैं। संबंधित अभ्यर्थियों के दस्तावेज जांचे जा रहे हैं।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज