डीआईजी ने नेहरू कॉलोनी में एक परिवार से अभद्रता करने वाले दरोगा को किया निलंबित
देहरादून– थाना नेहरू कॉलोनी में तैनात दारोगा को एक परिवार से अभद्रता करना भारी पड़ गया। देहरादून डीआईजी ने उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता परिवार ने दुर्व्यवहार और अभद्रता की घटना का वीडियो देहरादून डीआईजी को भेजा, जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते डीआईजी ने ये कार्रवाई की है।नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में एक परिवार अपने बच्चों के साथ कहीं जा रहा था। तभी आरोपी दारोगा ने चेकिंग के नाम पर पीड़ित परिवार को रोकर अभद्रता करने का आरोप है। वही परिवार ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बना लिया और वीडियो देहरादून डीआईजी अरुण मोहन जोशी को भेज दिया। उधर देहरादून डीआईजी ने वीडियो के आधार पर आरोपी दारोगा को निलंबित कर दिया है और दारोगा के खिलाफ सीओ नेहरू कॉलोनी को जांच सौंपी गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण