मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्रतियोगिता का किया उद्घाटन
पौड़ी–जिले के बिलखेत में प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नयार वैली एडवेंचर फेस्टिवल एवं राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। यह फेस्टिवल 19 से 22 नवंबर तक आयोजित होगा। जिसमें देश के 13 राज्यों से 70 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इसके साथ ही इसमें 100 से अधिक पायलट प्रतिभाग करेंगे। पौड़ी जनपद के अपने पैरामोटर की लैंडिंग के साथ ही एयरो स्पोर्ट्स की संभावनाओं को भी पंख लगेंगे।इस एडवेंचर इवेंट में देश के कोने-कोने से 100 से अधिक पैराग्लाइर शिरकत करेंगे।
ऐसे में हिमाचल, पिथौरागढ़ के बाद अब पौड़ी में साहसिक खेलों को अलग पहचान मिलेगी। इस आयोजन के बाद चारधाम और लैंसडाउन आने वाले पर्यटकों के लिए यहां पर माउंटेन बाइकिंग, ट्रेल रनिंग, एंगलिंग, कयाकिंग आदि की प्रतियोगिताएं भी आकर्षण का केंद्र बनेंगी। जिलाधिकारी पौड़ी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि जिले में साहसिक खेलों और पर्यटन की गतिविधियों को बढ़ाने के लिए पौड़ी जनपद में अपना एयर स्ट्रिप तैयार किया गया है। यह जनपद का पहला एडवेंचर फेस्टिवल है। इस आयोजन की मदद से जनपद पौड़ी को अपनी अलग पहचान मिलेगी और आने वाले वक्त में पौड़ी पर्यटन के मानचित्र में अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब हो पाएगा।[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण