21 नवंबर से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत बिना किसी ब्याज के ऋण देने योजना की करेगे शुरूआत
देहरादून– कोरोनाकाल और लॉकडाउन में अपना सबकुछ छोड़कर कर पहाड़ लौटे प्रवासी और प्रदेश के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। 21 नवंबर से सरकार इन बेरोजगारों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए बिना किसी ब्याज के ऋण देने जा रही है। इस योजना की शुरूआत 21 नवंबर को उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे। इस योजना के तहत युवाओं को 3 लाख रुपए तक का लोन बिना किसी ब्याज के दिया जाएगा। ताकि युवा स्वरोजगार अपना कर अपनी जिंदगी पटरी पर ला सकें। कोविड-19 और लॉकडाउन की वजह से बेरोजगार हुए युवाओं के लिए त्रिवेंद्र सरकार प्रदेश में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना चला रही है। इस योजना का लाभ नहीं उठा पा रहे बेरोजगारों के लिए सरकार ने एक और नई योजना बनाई हैं। जिसके तहत बेरोजगारों को तीन लाख तक का ब्याज मुक्त कर्ज मिलेगा। सहकारिता विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आगामी 21 नवंबर से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत इस योजना की शुरूआत करेंगे।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज